मोदी सरकार के कार्यो का कार्यकर्ता करें प्रचार : राकेश

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्

By Edited By: Publish:Fri, 03 Jul 2015 07:58 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2015 07:58 PM (IST)
मोदी सरकार के कार्यो का कार्यकर्ता करें प्रचार : राकेश

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनोल, नालग, बरोटी, डैहर, जाम्बला व कांगू का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पार्टी के नए कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क साधा तथा पुरानों से भी मिल कर बैठक की। राकेश जम्वाल ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सत्ता में आई है देश का पूरी दुनिया में डंका बजना शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में जनता के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। कार्यकर्ता जनता में जाकर इनका प्रचार करें। मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में करीब एक दर्जन बार पेट्रोल व डीजल के दामों में कटौती कर जनता को राहत दी है लेकिन प्रदेश की वीरभद्र सरकार इस राहत को जनता तक पहुंचने नहीं दे रही है। हाल ही में प्रदेश सरकार ने डीजल पर दो रुपये वैट बढ़ा कर इसे साबित किया है। इस अवसर पर चनोल पंचायत प्रधान नीलम, नालग के प्रधान बनासर राम, बरोटी पंचायत की प्रधान नमीता देवी, कांगू की प्रधान निर्मला देवी, उपप्रधान रोशन लाल, डैहर के उप प्रधान राजेश धीमान व मंडल अध्यक्ष बरागी राम व जिला मीडिया प्रभारी अरुण कतना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी