मंडी निवासी ने महिला से खरीदी थी चरस

चरस तस्करों को चरस सप्लाई करने के मामले में बंजार पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 03:42 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 03:42 PM (IST)
मंडी निवासी ने महिला से खरीदी थी चरस
मंडी निवासी ने महिला से खरीदी थी चरस

संवाद सहयोगी, बंजार : तस्करों को चरस सप्लाई करने के मामले में बंजार पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। 26 अक्टूबर को बंजार पुलिस ने मंडी निवासी 43 वर्षीय सुभाष चंद को 506 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने इसका खुलासा किया कि वह चरस कहां से लाया था। उसके आधार पर पुलिस ने इंद्रा देवी निवासी बठाहड़ को गिरफ्तार किया है। महिला चरस निकालने के धंधे में संलिप्त है। उसी ने चरस निकालकर सुभाष चंद को बेची थी। पुलिस अब महिला से यह जानने की कोशिश कर रही है कि वह चरस कहां से निकालती है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया चरस बेचने की आरोपित महिला को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी