हिमाचल में बर्फ़बारी का दौर जारी, किसान बागवान खुश

snowfall Himachal मनाली और लाहुल की हाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरने से पहाडों में बर्फ के ढेर लग गए है जिससे ठंड बढ़ गई है।

By BabitaEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 12:15 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 12:15 PM (IST)
हिमाचल में बर्फ़बारी का दौर जारी, किसान बागवान खुश
हिमाचल में बर्फ़बारी का दौर जारी, किसान बागवान खुश

मनाली, जसवंत ठाकुर। पर्यटन नगरी मनाली सहित शीत मरुस्थल लाहुल की पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरने का दौर जारी है। लगातार हो रही बर्फ़बारी से पहाडों में बर्फ के ढेर लग गए है। गर्मियों में देश व दुनिया के सैलानियों को बर्फ के दीदार करवाने वाले रोहतांग दर्रे में छह फुट से अधिक बर्फ की मोटी परत बिछ चुकी है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फ़बारी से एक ओर जहां गर्मियों में पानी की कमी नही होगी वही फसलें भी उम्दा होगी। रोहतांग सहित बारालाचा दर्रे व कुंजम पास, शिंकुला दर्रे सहित समस्त ऊंची चोटियों में हल्की बर्फ़बारी हो रही है।

घाटी में भी छाए है बदल

पहाड़ों पर बर्फ के फाहे गिरने का दौर जारी है वहीं लाहुल व मनाली घाटी बादलों से ढकी है। बादल छा जाने से ठंड बढ़ गई है। हालांकि मनाली की उझी घाटी के लोग अब देव प्रतिबंध के चलते फरवरी अंत तक बगीचों का रुख नही करेंगे लेकिन लगातार हो रही बर्फ़बारी से किसान बागवान खुश है। 

नेहरुकुण्ड में बर्फ के बीच पर्यटकों की मस्ती जारी

पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों नेहरुकुण्ड स्नो प्वायंट बना है। सैलानियों को मनाली व आसपास के क्षेत्रों में ही बर्फ के दीदार हो रहे है। यहां सैलानी बर्फ के अनेकों खेलो स्नो स्कूटर, स्नो स्लेज, माउंटेन बाइक, घुड़सवारी जैसी खेलों का आनंद ले रहे हैं साथ ही फोटोग्राफी कर अपने टुअर को यादगार बना रहे है।

पर्यटकों का मनाली आना जारी

भारी बर्फबारी को देखते हुए सैलानियों में वापसी की राह पकड़ ली थी लेकिन अब फिर से छुटपुट सैलनियों का मनाली आना जारी है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल जनवरी महीने में सेलनियों की संख्या अधिक देखने को मिली है। बर्फ़बारी के बाद एक बार फिर सैलानियों का आना जारी हो गया है।

chat bot
आपका साथी