पेड़ कटान व अवैज्ञानिक खनन से बढ़ रहा तापमान : राजेंद्र

भारत में वाटरमैन के नाम से मशहूर डॉ. राजेंद्र ¨सह ने कहा कि हि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 08:35 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 08:35 PM (IST)
पेड़ कटान व अवैज्ञानिक खनन 
से बढ़ रहा तापमान : राजेंद्र
पेड़ कटान व अवैज्ञानिक खनन से बढ़ रहा तापमान : राजेंद्र

संवाद सहयोगी, कुल्लू : भारत में वाटरमैन के नाम से मशहूर डॉ. राजेंद्र ¨सह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के जंगलों में अंधाधुंध कटान व अवैज्ञानिक खनन आने वाले समय में खतरा बनकर सामने आएगा। इस कारण प्रदेश में तापमान बढ़ रहा है और इससे भू-जलस्तर प्रभावित हो रहा है। वह सोमवार को कुल्लू कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित व्याख्यान सीरीज कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

डॉ. राजेंद्र ¨सह ने कहा कि एक समय था कि जब दिसंबर में हिमालयी क्षेत्र की सारी पहाड़ियां बर्फ से ढकी रहती थीं। आज पेड़ों के अत्याधिक कटान से बर्फ पहाड़ों पर नजर नहीं आ रही है। वातावरण में भी अनुकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे प्रदेश का वातावरण भी गर्म हो गया है। अब इसका असर प्रदेश में भी दिखने लगा और बेमौसमी बारिश शुरू हो गई है। किसानों का फसल चक्र भी बिगड़ गया है।

डॉ. राजेंद्र ने कहा कि अब हिमाचल के विज्ञान विभाग ने अच्छी पहल की है कि छात्रों को जलवायु परिवर्तन को कम करने के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी गिरते भू-जलस्तर पर ¨चता जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बारिश का स्तर अन्य राज्यो से कही बेहतर है और यहां जनसंख्या का दबाव भी काफी कम है। ऐसे में पानी को बचाने के लिए लोगों को अभी से ¨चता करनी होगी और पर्यावरण संतुलन के लिए भी कड़े प्रयास करने होंगे।

chat bot
आपका साथी