करंट लगने से युवक की मौत

संवाद सहयोगी, कुल्लू : लगवैली के लियाणी गाव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। 35 वर्षी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Jul 2018 09:47 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jul 2018 09:47 PM (IST)
करंट लगने से युवक की मौत
करंट लगने से युवक की मौत

संवाद सहयोगी, कुल्लू : लगवैली के लियाणी गाव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। 35 वर्षीय गागा सिंह पुत्र उत्तम सिंह ने अपने बाथरूम में पानी की वाल्टी में रॉड लगा रखी थी। जब वह इसे बंद करने के लिए बाथरूम में गया तो फिसलकर वाल्टी पर गिर गया, जिससे वह करंट के चपेट में आ गया और ग्रामीणों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी