प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन मनाली भाजपा ने मरीजों को फल बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 03:48 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 03:48 PM (IST)
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

जगरण संवाददाता, मनाली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाली भाजपा मंडल ने फल बांटकर मनाया। मंडल अध्यक्ष दुर्गा ठाकुर की अध्यक्षता में वन मंत्री गो¨वद ठाकुर व कार्यकर्ताओं ने सिविल व मिशन अस्पताल मनाली में मरीजों को फल बांटे। मंत्री ने मरीजों का हाल-चाल भी जाना। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करते है और उम्मीद जताते हैं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का परचम दुनिया में ऐसे ही लहराता रहे। मनाली भाजपा मंडल 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाएगा। इस दिन सभी 100 बूथों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर वन मंत्री की पत्नी रजनी ठाकुर, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गोवर्धन नारायण, शहरी अध्यक्ष मनोज कुमार, पार्षद चमन, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष प्रवीण फैके, पूर्व पार्षद पुष्पा तलवार, पूर्व पार्षद चंद्रा पदान, मनोनीत पार्षद लक्ष्मी, गुलहटी व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी