आधी रात को मकान पर गिरी चट्टानें, दो घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाले दो लोग

Landslide on building lagghati लगघाटी के बड़ाई गांव में मकान पर चट्टानें गिरने से पति व पत्नी मकान के अंदर फंस गए।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 10:33 AM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 10:33 AM (IST)
आधी रात को मकान पर गिरी चट्टानें, दो घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाले दो लोग
आधी रात को मकान पर गिरी चट्टानें, दो घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाले दो लोग
कुल्लू, जेएनएन। लगघाटी के बड़ाई गांव में मकान पर चट्टानें गिरने से पति व पत्नी मकान के अंदर फंस गए। अग्निशमन विभाग और पुलिस टीम ने देर रात को इन्हें सकुशल रेस्क्यू कर लिया। जानकारी के मुताबिक बड़ाई गांव में चार कमरों के एक मकान पर रात को चट्टान आ गिरी। चट्टान के गिरने से इसका लेंटल टूट गया। इस दौरान किराये के कमरे में रह रहे सनी और किरण अंदर फंस गए।

मकान श्रवण देव नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। चट्टान गिरने की आवाज से आसपास के लोग इक्‍टठा हो गए। इस दौरान मलबे के अंदर से आवाज सुनाई दी। इस पर लोगों ने अग्निशमन और पुलिस विभाग को इस बारे में सूचित किया। साथ ही अपने स्तर पर भी बचाव कार्य आरंभ कर दिए। वही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब दो घंटे के बाद दोनों को मलबे से निकाल लिया। दोनों को जिला अस्पताल में उपचाराधीन किया गया है। हादसे में लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी