मनाली में दिनदिहाड़े युवक पर चाकू से हमला, घायल

संवाद सहयोगी, मनाली : पर्यटन नगरी मनाली में दोपहर करीब सवा दो बजे अज्ञात व्यक्ति ने 27 वर्षीय युवक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Sep 2017 03:02 AM (IST) Updated:Fri, 15 Sep 2017 03:02 AM (IST)
मनाली में दिनदिहाड़े युवक पर चाकू से हमला, घायल
मनाली में दिनदिहाड़े युवक पर चाकू से हमला, घायल

संवाद सहयोगी, मनाली : पर्यटन नगरी मनाली में दोपहर करीब सवा दो बजे अज्ञात व्यक्ति ने 27 वर्षीय युवक विजय ठाकुर पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का मिशन अस्पताल मनाली में उपचार चल रहा है। विजय मझाच गांव का रहने वाला है। चाकू मारने वाला व्यक्ति हमला कर फरार हो गया। मनाली पुलिस हमलावर की तलाश में जुट गई है। मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आइपीसी की धारा 307 व 451 के तहत मामला दर्ज किया है। शहर के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। हमलावर शीघ्र ही सलाखों के पीछे होगा।

chat bot
आपका साथी