कबड्डी खिलाड़ी कविता को शीघ्र नौकरी देगी सरकार

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कविता को भी सरकार नौकरी देगी। यह बात सांसद रामस्‍वरूप शर्मा ने मनाली में कही

By Munish DixitEdited By: Publish:Mon, 27 Aug 2018 01:39 PM (IST) Updated:Mon, 27 Aug 2018 03:10 PM (IST)
कबड्डी खिलाड़ी कविता को शीघ्र नौकरी देगी सरकार
कबड्डी खिलाड़ी कविता को शीघ्र नौकरी देगी सरकार

जेएनएन, मनाली: मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने को गंभीर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी अन्य राज्यो की तर्ज पर खिलाड़ियों का मान सम्मान कर रही है। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कविता को भी सरकार नौकरी देने को वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए सरकार खेल कबड्डी खेल के नाम से प्रतियोगिता आयोजित करने जा रही है।

प्रदेश भर में आयोजित होने वाली प्रतियोजिता का फाइनल मुकाबला मंडी में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं कबड्डी के खिलाड़ी रहे हैं इसलिए खेलों के प्रति गहरी रुचि है। खिलाड़ियों को मान सम्मान दिलाने को हमेशा प्रयासरत रहूंगा। कबड्डी संघ प्रदेश के अध्यक्ष राज कुमार नीटू ने कहा कि संघ प्रदेश में खेलो को बढ़ावा देने को प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कबड्डी टीम भी देश मे बेहतर प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री धनेश्वरी ठाकुर ने भी कविता को मनाली का नाम देश विदेश में रोशन करने पर बधाई दी।

उन्होंने बेटियों का हौंसला बढ़ाया ओर कहा कि बेटियां आज देश विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने बेटियों के उथान के लिए कई योजनाएं चलाई है।इससे पहले अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी कविता ठाकुर का मनाली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कबड्डी संघ कुल्लू द्वारा आयोजित कविता के स्वागत समारोह में रावमा पाठशाला मनाली, समाजिक संगठनों और मनाली प्रशासन ने भाग लिया।

मनाली एसडीएम रमन घरसंगी ने भी होनहार खिलाड़ी कविता का स्वागत किया और भविष्य की शुभकामनाएं दी। कविता ने प्रदेश के युवाओ को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेलो युवाओ को नशे से दूर रखती है इसलिए खेलो में रुचि ले और ऊना भविष्य बनाए। कबड्डी संघ कुल्लू के अध्यक्ष वेद राम ने स्वागत समारोह में आने पर सभी का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी