रोहतांग दर्रे पर ढाई फीट से ज्‍यादा बर्फबारी, लाहुल में जनजीवन प्रभावित; देखिए तस्‍वीरों में

सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में अब तक ढाई फीट बर्फ़बारी हो चुकी है जबकि दौर लगातार जारी है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 12:05 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 12:47 PM (IST)
रोहतांग दर्रे पर ढाई फीट से ज्‍यादा बर्फबारी, लाहुल में जनजीवन प्रभावित; देखिए तस्‍वीरों में
रोहतांग दर्रे पर ढाई फीट से ज्‍यादा बर्फबारी, लाहुल में जनजीवन प्रभावित; देखिए तस्‍वीरों में

मनाली, जेएनएन। सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में अब तक ढाई फीट बर्फ़बारी हो चुकी है जबकि दौर लगातार जारी है। रोहतांग दर्रे से पलचान तक बर्फ़बारी हो रही है। जबकि लाहुल की समस्त घाटी में भी बर्फ़बारी का क्रम जारी है। जिला मुख्यालय केलांग में ही अब तक 4 इंच बर्फ पड़ चुकी है। कोकसर, नेनगर, दारचा, छिका, रारिक, योचे में डेढ़ फीट से एक फीट, सिसु व गोंदला सहित मुलिंग में आधा फीट से 4 इंच तक बर्फ़बारी हुई है। लाहुल घाटी में बर्फ़बारी से वाहनों की पहिये जाम हो गए है। लाहुल की समस्त घाटी में छोटे वाहनों सहित बस सेवा भी प्रभावित हो गई है।

लाहुल घाटी में सेब की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कई बागवानों ने सेब डिब्बों में बंद कर दिए हैं लेकिन रोहतांग बंद हो जाने से सेब को मंडियों में नही भेज पाए हैं। बागवानों की नज़र अब बीआरओ पर ही टिकी हुई है। बीआरओ रोहतांग टनल से आवाजाही शुरू करवाता है तो सभी को राहत मिल जाएगी।रोहतांग दर्रे में अढाई फीट, राहनीनाला में दो फीट, मढी में डेढ़ फीट, राहलफाल में एक फीट, गुलाबा सहित फातरु में आधा फीट, कोठी में तीन इंच जबकि सोलांग, पलचान, कुलंग व मझाच गांव ने भी बर्फ की परत ओढ़ी है।

सोलांगनाला व कोठी बना सैलानियों के स्नो प्वाइंट

रोहतांग दर्रा बर्फ़बारी के कारण सैलानियो के लिये बन्द हो गया है। सैलानियों को निकटवर्ती पर्यटन स्थल कोठी व सोलंगनाला में बर्फ का दीदार हो रहे है। सैलानी आसमान से गिर रहे बर्फ के फाहों का आनंद ले रहे है। फोटोग्राफी सहित सैलानी पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, स्नो स्कूटर, माउंटेन बाइक, स्नो स्लेज सहित अनेकों बर्फ की खेलों का आनंद ले रहे है।

एसडीएम मनाली रमन घरसँगी ने बताया कि सैलानियों को सोलंगनाला व कोठी तक ही जाने की अनुमति दी गई है। उन्होंने सैलनियो से आग्रह किया की वो प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि वीरवार को भी सैलानी मनमानी कर कोठी से आगे चले थे और बर्फ में फंस गए थे। जिन्हें रेस्क्यू करने में प्रशासन को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि मनमानी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी करवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी