कंगना ने ईको फ्रेंडली दिवाली मनाई, बहन के साथ रंगोली बनाई

कंगना रणौत ने अपने परिवार के साथ विधिवत पूजा-पाठ कर मनाली में ईको फ्रेंडली दिवाली मनाई।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 08 Nov 2018 12:57 PM (IST) Updated:Thu, 08 Nov 2018 01:26 PM (IST)
कंगना ने ईको फ्रेंडली दिवाली मनाई, बहन के साथ रंगोली बनाई
कंगना ने ईको फ्रेंडली दिवाली मनाई, बहन के साथ रंगोली बनाई

मनाली, जसवंत ठाकुर। बॉलीवुड क्‍वीन कंगना रणौत ने अपने परिवार के साथ विधिवत पूजा-पाठ कर मनाली में ईको फ्रेंडली दिवाली मनाई। दिवाली के दिन कंगना घर पर ही रहीं। उन्‍होंने अपनी बहन के साथ मिलकर रंगोली भी बनाई। कंगना आराध्य देव कार्तिक स्वामी में गहरी आस्था रखती है। वह जब भी मनाली आती हैं तो देवता के दरवार में माथा टेकना नही भूलतीं। उनके बंगले के सामने बर्फ से लदी हामटा की पहाड़ियों का नजारा देखते ही बनता है। मुंबई जाने के बाद कंगना ने अपने परिजनों संग इस बार सालों बाद दिवाली मनाई। कंगना के भाई अक्षित रणौत और बहन रंगोली भी मनाली आई हुई हैं। कंगना मंगलवार को भैया दूज भी मनाली में ही मनाएंगी। मंगलवार को कंगना ने परिजनों संग बर्फ की वादियो में घूमने का आनंद उठाया।

उन्होंने बर्फ से लदी वादियों को कैमरे में कैद किया। कार्तिक स्वामी के पुजारी केशव राम शर्मा ने बताया कि कंगना जब भी मनाली आती हैं तो आराध्य देव से आशीर्वाद लेना नही भूलती हैं। मार्च में भी कंगना एक सप्ताह मनाली में रहीं तो लगातार मंदिर आती रहीं। कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि परिवार के सभी सदस्‍यों ने पटाखों से दूरी बनाई। उन्‍होंने ईको फ्रेंडली दिवाली मनाई। कंगना मंगलवार को भैया दूज मनाकर मुंबई लौट जाएंगी।

कार्तिकेय निवास होगा कंगना का आशियाना

कंगना रणौत का मनाली में बना बंगला कार्तिकेय निवास से पहचाना जाएगा। कंगना ने लगभग 30 करोड़ की लागत से मनाली में आशियाना बनाया है। उन्‍होंने इसका नाम कार्तिकेय निवास रखा है।

chat bot
आपका साथी