Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वन विभाग की भूमि पर बना दिया खोखा

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 18 Dec 2018 08:26 PM (IST)

    भुंतर के वार्ड छह में वन विभाग की भूमि पर रातों रात खोखा तैयार क ...और पढ़ें

    Hero Image
    वन विभाग की भूमि पर बना दिया खोखा

    संवाद सहयोगी, भुंतर : भुंतर के वार्ड छह में वन विभाग की भूमि पर रातों रात खोखा तैयार करने का मामला सामने आया है। मामला सामने आने पर राजस्व विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दी है। तहसीलदार भुंतर दीक्षांत ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच करके जल्द ही कब्जा हटाया जाएगा। यदि बिना वन विभाग के अनुमति के कोई भी खोखे तैयार करता है उस पर कार्रवाई की जाएगी। कब्जों की पहचान करके उनको हटाने की प्रक्रिया जारी होगी। उधर, नगर पंचायत भुंतर के प्रधान कर्ण ¨सह का कहना है कि एक गरीब व्यक्ति को 2008 में खोखा की स्वीकृति दी गई थी। खोखा बाढ़ के कारण नदी में बह गया था। इस कारण व्यक्ति उक्त स्थान पर दोबारा से खोखा तैयार कर रहा है। नगर पंचायत ने दस्तावेज तहसील और वन विभाग को सौंप दिए हैं। वन मंडल अधिकारी कृपाशंकर ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किए हैं। राजस्व विभाग से मामले की जांच करवाएंगे

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें