दिल्ली-भुंतर वाया चंडीगढ़ एटीआर-42 विमान सेवा शुरू

संवाद सहयोगी कुल्लू दिल्ली-भुंतर वाया चंडीगढ़ एटीआर-42 विमान सेवा आरंभ हो गई है। मंगलवा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2022 10:15 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 10:15 PM (IST)
दिल्ली-भुंतर वाया चंडीगढ़ एटीआर-42 विमान सेवा शुरू
दिल्ली-भुंतर वाया चंडीगढ़ एटीआर-42 विमान सेवा शुरू

संवाद सहयोगी, कुल्लू : दिल्ली-भुंतर वाया चंडीगढ़ एटीआर-42 विमान सेवा आरंभ हो गई है। मंगलवार को 10 साल बाद भुंतर हवाई अड्डे पर उतरे एटीआर-42 विमान का स्वागत पानी की बौछारों के साथ किया गया। इस विमान सेवा के शुरू होने से अब कुल्लू मनाली में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलने की आस जगी है। एटीआर-42 विमान में पहले दिन 32 यात्री भुंतर पहुंचे और 16 यात्री गए।

अभी तक दिल्ली से भुंतर के लिए एलायंस एयर का एकमात्र 72 सीटर विमान आ रहा था। इसमें 72 सीटें होने के बावजूद पहाड़ियों के बीच तथा ब्यास नदी के किनारे बने भुंतर हवाई अड्डे में दिल्ली से 50 से 55 और भुंतर से दिल्ली से मात्र 20 से 22 सवारियों जा रही थीं। अब एटीआर-42 सीटर विमान में 35 से 40 यात्री उड़ान भर सकेंगे। एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर ने अपने बेड़े में एटीआर-42 विमान भी शामिल किया है। अभी इसकी दो उड़ानें ही होंगी। यह रहेगा शेड्यूल

यह विमान सुबह दिल्ली से 6:45 बजे उड़ान भरेगा और चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर 7:20 बजे पहुंचेगा। चंडीगढ़ से 7:30 बजे पर उडान भरेगा और 8:30 बजे भुंतर एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगा। भुंतर एयरपोर्ट से 8:55 बजे चंडीगढ़ के लिए जाएगा और चंडीगढ़ से 9:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा यह विमान 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगा। अब पुराने-72 सीटर विमान की जगह एटीआर-42 सीटर विमान भुंतर पहुंच गया है। मंगलवार से इसकी सेवा शुरू हो गई है। एटीआर-42 के आने से किराये में भी कमी होगी। सप्ताह में कितनी उड़ानें होंगी अभी तक इसका शेड्यूल तय नहीं हुआ है।

-नीरज कुमार, श्रीवास्तव निदेशक भुंतर हवाई अड्डा।

chat bot
आपका साथी