अटल टनल रोहतांग फोर बाय फोर व्हीकल के लिए बहाल

अटल टनल रोहतांग फोर बाय फोर व्हीकल के लिए बहाल हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Dec 2021 11:00 PM (IST) Updated:Wed, 29 Dec 2021 11:00 PM (IST)
अटल टनल रोहतांग फोर बाय
फोर व्हीकल के लिए बहाल
अटल टनल रोहतांग फोर बाय फोर व्हीकल के लिए बहाल

जागरण संवाददाता, मनाली : अटल टनल रोहतांग फोर बाय फोर व्हीकल के लिए बहाल हो गई है। हिमपात के कारण सड़क में जोखिम बढ़ गया है। इस कारण फोर बाय फोर व्हीकल के अलावा अन्य पर्यटक वाहनों के लिए अटल टनल बंद कर दी गई है। लाहुल स्पीति पुलिस ने घाटी में आने वाले पर्यटकों के लिए गाइडलाइन जारी की है।

लाहुल घाटी पर्यटकों के लिए बहाल है लेकिन सड़क पर बर्फ जमने से वाहन चलाना जोखिम से भरा है। इस कारण प्रशासन ने पर्यटकों के सोलंगनाला से आगे जाने पर रोक लगाई है। लाहुल में होटल में बुकिग करवाने वाले पर्यटक घाटी में फोर बाय फोर व्हीकल वाहनों से ही आ जा सकते हैं। लाहुल स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि पर्यटकों के केवल फोर बाय फोर व्हीकल और टैक्सियों को अटल सुरंग रोहतांग के माध्यम से लाहुल घाटी में प्रवेश करने की अनुमति है। पर्यटक वाहनों को सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक अनुमति दी गई है। पांगी और लाहुल घाटी के वाहनों को भी अनुमति है। दक्षिण पोर्टल पर कुछ जगह बर्फ होने पर सफर संभल कर करें। चारों पहियों को मिलती है एक समान पावर

फोर बाय फोर व्हीकल के चारों पहियों को समान पावर मिलती है। वाहन का प्रत्येक पहिया एक ही रफ्तार से घूमता है। इसका फायदा तब होता है जब गाड़ी फंसने की संभावना होती है और फिसलन होती है। ये बरतें सावधानी

सड़क पर बर्फ जमी हो तो वाहन चलाने से परहेज करें। जरूरी होने पर फोर बाय फोर व्हीकल में सफर करें। सड़क पर बर्फ ज्यादा होने पर टायर में लोहे की चेन की बांधकर चलाएं। यदि आपको बर्फ में वाहन चलाने का अनुभव नहीं है तो टैक्सी में ही सफर करें।

chat bot
आपका साथी