रोहतांग के समीप वाहन लुढ़का, दो युवक घायल

जागरण संवाददाता, मनाली : रोहतांग दर्रे के समीप वाहन लुढ़कने से दो युवक घायल हो गए। दोनों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 10:20 PM (IST)
रोहतांग के समीप वाहन लुढ़का, दो युवक घायल
रोहतांग के समीप वाहन लुढ़का, दो युवक घायल

जागरण संवाददाता, मनाली : रोहतांग दर्रे के समीप वाहन लुढ़कने से दो युवक घायल हो गए। दोनों युवक अपने जिप्सी एचपी 42-0559 में लाहुल से मनाली की ओर आ रहे थे कि रोहतांग और मढ़ी के बीच उनका वाहन अनियंत्रित होकर लुढ़क गया। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान अभिजीत पुत्र प्रेम निवासी ढवानसा कीर्तिग और आशीष पुत्र जयचंद निवासी फुडा डाकघर जहालमा के रूप में हुई है। आशीष की हालत सामान्य है, जबकि अभिजीत की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों युवकों का मनाली के मिशन अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। मनाली थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया घायल युवकों का मिशन अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी