विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा में दिखाई प्रतिभा

श्री सत्य साईं विद्या वाहिनी आदर्श भारतीय पब्लिक स्कूल जसूर में शनिवार को भारतीय संस्कृति और विज्ञान बिषय पर लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य संजय शर्मा की अध्यक्षता में

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Oct 2018 07:57 PM (IST) Updated:Sat, 06 Oct 2018 07:57 PM (IST)
विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा में दिखाई प्रतिभा
विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा में दिखाई प्रतिभा

संवाद सूत्र, जसूर : श्री सत्य साई विद्या वाहिनी आदर्श भारतीय पब्लिक स्कूल जसूर में शनिवार को भारतीय संस्कृति व विज्ञान विषय पर लिखित परीक्षा करवाई गई। प्रधानाचार्य संजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई परीक्षा गायत्री परिवार सेवा समिति शांति कुंज हरिद्वार के तत्वाधान में परीक्षा निरीक्षक धनीराम शर्मा की निगरानी में संपन्न करवाया गया। कक्षा पांचवीं से दसवीं के 126 बच्चों ने भाग लिया। धनीराम शर्मा  ने बताया कि परीक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति व विज्ञान के बारे में अवगत करवाना है। आज पाश्चात्य संस्कृति का बोलबाला बढ़ता जा रहा है और देश के युवा संस्कृति को भूलते जा रहे हैं ऐसे में भारतीय संस्कृति व प्राचीन विज्ञान पद्धति की जानकारी को बढ़ावा देने के लिए गायत्री परिवार के सौजन्य से परीक्षा का आयोजन पूरे देश में किया जा रहा है। परीक्षा का परिणाम आगामी कुछ दिन बाद घोषित होगा। अव्वल विद्यार्थियों को राज्यपाल प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करेंगे। प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में परीक्षा करवाई जा रही है। इसमें स्कूल संचालक परीक्षा के आयोजन में सहयोग दे रहे हैं। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने परीक्षा के आयोजन के लिए गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार और परीक्षा निरीक्षक धनी राम शर्मा का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी