Virbhadra Singh: वीरभद्र सिंह की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित, विक्रमादित्‍य के चचेरे भाई ने किया विसर्जन

Virbhadra Singh Ashes Immersed हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार सुबह हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन ने हरिद्वार में पूजा अर्चना की।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 07:55 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 03:04 PM (IST)
Virbhadra Singh: वीरभद्र सिंह की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित, विक्रमादित्‍य के चचेरे भाई ने किया विसर्जन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार सुबह हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं।

धर्मशाला/रामपुर बुशहर, जेएनएन। Virbhadra Singh Ashes Immersed, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार सुबह हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन ने हरिद्वार में पूजा अर्चना की। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, सुशांत कपरेट, तारा चंद ठाकुर, ध्रुव शर्मा, अंकुर शर्मा, रिंकू ठाकुर और संजय ठाकुर भी मौजूद रहे। रिपु धवन सिंह कंवर शुक्रवार सुबह हरिद्वार के लिए निकल गए थे। उनके साथ परिवार के करीबी और कुल पुरोहित भी गए थे। अस्थियों का विसर्जन सुबह हरिद्वार में गंगा नदी में पूरे विधिविधान के साथ किया गया।

इस दौरान प्रदेशभर में भेजी गई अस्थियां भी जल में प्रवाहित की गईं। 10 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री का रामपुर के जोबनी बाग में दाह संस्कार किया गया था। उनकी अस्थियों के एक मुख्य कलश के साथ 74 कलश तैयार किए गए थे, जिन्हें राजीव भवन शिमला से प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र को भेजा गया, जहां उन्हें आम जनता के दर्शनों के लिए रखा गया। रामपुर में 18 जुलाई को विक्रमादित्य सिंह पूजा अर्चना करेंगे और 19 जुलाई को भोज का आयोजन किया जाएगा।

खेल परिसर में दर्शन के लिए रखा पूर्व  सीएम का अस्थि कलश

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अस्थियों को प्रदेश भर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। शुक्रवार को शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में लोगों के दर्शन के लिए वीरभद्र सिंह के कलश को रखा गया। यहां पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर सहित शहर के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शहरी कांग्रेस ने कृष्णा नगर व संजौली में कलश को अंतिम दर्शन के रखा। शनिवार को सतलुज में अस्थियों को विसर्जित किया गया।

कांग्रेस अध्यक्ष राठौर ने कहा कि प्रदेश से काफी लोग वीरभद्र सिंह के अंतिम दर्शन करने नहीं पहुंच पाए थे। इसको देखते हुए ब्लाक स्तर पर अस्तु कलश भेजे गए हैं।  शिमला ग्रामीण में भी अस्थियों के कलश की यात्रा निकाली गई। टुटू, ढांडा, घणाहट्टी से लेकर पूरे ग्रामीण हलके में कलश को लोगों ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश जनारथा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, इंद्रजीत सिंह सहित कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इसके बाद छोटा शिमला सचिवालय, टूटीकंडी व नाभा में अस्तु कलश को लोगों के दर्शन के लिए रखा गया।

वीरभद्र के बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली

रामपुर बुशहर। ब्लाक कांग्रेस रामपुर बुशहर आफिस शीश महल में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति में शुक्रवार को शोक सभा की गई। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने बताया कि इस दौरान वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से उनके कार्यों को याद किया। वहीं उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की शपथ भी ली। इस मौके पर  महासचिव जेएल डमालु, महासचिव प्रेम शर्मा, विजय कनेन, बिशेर लाल, आत्मा राम, डीडी कश्यप,वीरेंद्र भूलनी, जगत भंडारी, संजय मेहता, मुकेश शर्मा, मोहन भाटिया, सतीश शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, शिरु राम, पदमा कांग, ज्योत्सना, मनीष चौहान, अश्वनी शर्मा, सोनू भूलनी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी