जसूर के पास कार खाई में गिरी, दो की मौत

जसूर के निकट सिनेमाहाल के पास कल देर रात एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी लोग एक विवाह समारोह से अपने घर लौट रहे थे कि बीच रास्ते में यह हादसा हो गया।

By Neeraj Kumar Azad Edited By: Publish:Mon, 01 Feb 2016 01:48 PM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2016 01:50 PM (IST)
जसूर के पास कार खाई में गिरी, दो की मौत

जसूर : जसूर के निकट सिनेमाहाल के पास कल देर रात एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। सभी लोग एक विवाह समारोह से अपने घर लौट रहे थे कि बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। सभी लोग नूरपुर उपमंडल की चरूड़ी पंचायत के नवांशहर गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान सुभाष व उत्तम के रूप में हुई है जबकि मनोज, भूरी सिंह व आशीष घायल हुए हैं। इन्हें नूरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी महेंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी