ठाकुर सिंह रेहलों ने रिलीज की गद्दियाली नाटी

भरमौर के ठाकुर ¨सह रेहलों ने शुक्रवार को अपनी पुहालणु रा डेरा गद्दियाली नाटी रीलीज की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:08 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 07:08 PM (IST)
ठाकुर सिंह रेहलों ने रिलीज की गद्दियाली नाटी
ठाकुर सिंह रेहलों ने रिलीज की गद्दियाली नाटी

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : भरमौर के ठाकुर ¨सह रेहलों ने शुक्रवार को 'पुहालणु रा डेरा' गद्दियाली नाटी रिलीज की। चार गानों वाली नाटी एलबम में गद्दी समुदाय के भेड़पालकों के जीवन की परिस्थितियों और उनके परिवार की दशा का खूबसूरती से वर्णन किया गया है। मिलिट्री इंजीनियर सर्विस (एमईएस) देहरादून में बतौर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ठाकुर ¨सह रेहलों लोक गायन में भी विशेष हुनर रखते हैं।

गद्दियाली नाटी की प्रोडयूसर बुलबुल ठाकुर हैं, जबकि निर्देशन विनय अबरोल ने किया है। एलबम में सुरों को संगीत में सजाने का कार्य चद्रमों देवी और पूनम देवी ने किया है। पुहालणु रा डेरा नाटी में जिला कांगड़ा और चंबा के स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं। नाटी की शूटिंग खनियारा के खड़ौता गांव व रक्कड़ में हुई है। उन्होंने पहली गद्दियाली नाटी को यू-ट्यूब चैनल शैफर्ड फोक सांग पर रिलीज किया है। इसमें पहला गीत पुहालणु रा डेरा, दूसरा गीत तू वो चलूया झट शिमले, तीसरा गीत ढोला जलबोनैया ढोला व चौथा बंद पीनी बोतलें, तंबू अंदेरे है। उन्होंने बताया कि गद्दियाली संस्कृति को संजोने का कार्य आगामी समय में भी जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी