जलेबी दौड़ में नव्या शर्मा प्रथम

केंद्रीय विद्यालय अल्हीलाल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 11:59 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 11:59 PM (IST)
जलेबी दौड़ में नव्या शर्मा प्रथम
जलेबी दौड़ में नव्या शर्मा प्रथम

संवाद सहयोगी, पालमपुर : केंद्रीय विद्यालय अल्हीलाल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया। इसमें आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ पूर्व वायु सेना अधिकारी सुरेश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य डॉ. सुधा शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि को स्वागत किया। बच्चों ने डंबल शो और लेजियम से प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। इसमें यमुना सदन विजेता घोषित किया गया। इस दौरान जलेबी दौड़, मेंढक दौड़, 100, 200 व 400 मीटर सहित रिले दौड़ का आयोजन हुआ। जलेबी दौड़ में कक्षा प्रथम की नव्या शर्मा ने स्वर्ण पदक, मेंढक दौड़ में दूसरी कक्षा की निक्की यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ छठी कक्षा के शुभम व सातवीं की ओमाक्षी ने जीती। 200 मीटर दौड़ के विजेता नौवीं कक्षा की मोनिका रही। वालीबॉल में सरस्वती सदन ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में अध्यापकों ने भी भाग लिया। प्रतियोगिता पीटीई नितिन धीमान की देखरेख में हुई।

chat bot
आपका साथी