बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत की अध्‍यक्ष बनी रुच‍ि कपूर, उपाध्‍यक्ष पद पर आशा

नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का फैसला वीरवार को हो गया।

By Munish Kumar DixitEdited By: Publish:Thu, 27 Sep 2018 09:36 AM (IST) Updated:Thu, 27 Sep 2018 04:58 PM (IST)
बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत की अध्‍यक्ष बनी रुच‍ि कपूर, उपाध्‍यक्ष पद पर आशा
बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत की अध्‍यक्ष बनी रुच‍ि कपूर, उपाध्‍यक्ष पद पर आशा

पंकज शर्मा, बैजनाथ: नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का फैसला वीरवार को हो गया। इसमें अध्‍यक्ष पद पर रुच‍ि कपूर और उपाध्‍यक्ष पद पर आशा देवी ने जीत हास‍िल की। दोनों पदों के लिए हुए चुनाव में रुचि कपूर ने कांता देवी को एक मत से हराया व उपाध्‍यक्ष पद पर आशा देवी ने अनीता सूद को 2 मतों से हराकर चुनाव जीता। चुनाव में सबसे रोचक पहलू नोटा रहा। एक पार्षद ने उपाध्‍क्ष के मत में नोटा का प्रयोग भी क‍िया। दोपहर करीब 12 बजे इन पदों के लिए वोटिंग प्रक्र‍िया शुरू हुई थी। चुनाव का परिणाम एसडीएम कार्यालय बैजनाथ में निकाला गया।

इसमें महिलाओं ने नगर पंचायत की सरदारी की कमान अपने हाथों में ली। नवनियुक्त अध्यक्ष रुचि कपूर ने बताया कि फिलहाल वह किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं देंगे। उल्‍लेखनीय है क‍ि दोनों पदों के लिए चार महिलाओं में रोचक मुकाबला था। अध्यक्ष पद के लिए कांता देवी और रुचि कपूर में कांटे की टक्कर हुई।  इन दोनों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दूसरी ओर उपाध्यक्ष पद के लिए भी अनीता सूद व आशा में मुकाबला होगा।

बैजनाथ वार्ड की पार्षद रुचि कपूर और उनके पति अमित कपूर जो स्वयं पार्षद हैं, की राजनीतिक अनुभव का लाभ इस चुनाव में म‍िला। यहां पार्षदों की खींचतान के कारण नपं में विकास कार्य ठहर से गए थे। बैजनाथ नगर पंचायत के 11 वार्ड हैं।

chat bot
आपका साथी