लुसियार व अमरां में दो नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवाई

संवाद सहयोगी जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर के तहत दो पंचायतों में स्थानीय प्रश

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:49 AM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 06:49 AM (IST)
लुसियार व अमरां में दो नाबालिग 
लड़कियों की शादी रुकवाई
लुसियार व अमरां में दो नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवाई

संवाद सहयोगी, जसवां परागपुर : विधानसभा क्षेत्र जसवां परागपुर के तहत दो पंचायतों में स्थानीय प्रशासन ने दो नाबालिग लड़कियों की शादी रुकवाई है। साथ ही लड़कियों के स्वजनों को चेतावनी भी दी है।

मुबारिकपुर (ऊना) निवासी एक लड़की मामा के घर (लुसियार) में रह रही थी। रिश्तेदारों ने धर्मशाल महंता में एक लड़के के साथ उसकी शादी तय की थी। सोमवार को शादी की रस्में पूरी ही नहीं हुई थी कि किसी ने प्रशासन को इस बावत शिकायत कर दी। इसके बाद बाल विकास परियोजना अधिकारी जीत सिंह, पुलिस प्रशासन व डाडासीबा के नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने जब तथ्यों की जांच की तो लड़की नाबालिग निकली। इसके बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों को कानून की जानकारी देकर शादी रुकवा दी। साथ ही पंचायत प्रधान धर्म सिंह को इस प्रकरण पर नजर रखने की हिदायत दी। पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह मर्जी से शादी कर रही है। इसके अलावा पंचायत अमरां की एक नाबालिग की शादी लुसियार ऊना में करवाई जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ने पहुंचकर शादी रुकवाई। सीडीपीओ जीत सिंह ने बताया कि प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों शादी रुकवा दी हैं।

chat bot
आपका साथी