शाहपुर से मनोज कुमार ने जताई टिकट के लिए दावेदारी

संवाद सूत्र, रैत : गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य व गद्दी उत्थान महासभा शाहपुर के प्रधान मनोज कुमार ने श्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Sep 2017 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 17 Sep 2017 11:07 PM (IST)
शाहपुर से मनोज कुमार ने जताई टिकट के लिए दावेदारी
शाहपुर से मनोज कुमार ने जताई टिकट के लिए दावेदारी

संवाद सूत्र, रैत : गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य व गद्दी उत्थान महासभा शाहपुर के प्रधान मनोज कुमार ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी टिकट के लिए दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता अब नया चेहरा देखना चाहती है। क्षेत्र विकास में काफी पीछे चला गया है। यहां के लोग अब ऐसा नेतृत्व चाहते हैं, जो विकास करवा सके। शाहपुर में मनोज कुमार ने कहा कि शाहपुर के कुछ नेता एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं, जबकि कुछ नेता चुपचाप रहकर अपना समय गुजार रहे हैं। जनता के पास विकल्प न होने से ऐसे नेताओं को मौका मिल रहा है। शाहपुर में पर्यटन की दृष्टि से काफी कुछ हो सकता है। धारकंडी से नड्डी, लाम, बोह तक का क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां पर्यटन बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि शाहपुर से उनका जुड़ाव है और अगर कांग्रेस हाइकमान चाहेगा तो वह यहां से चुनाव लड़ना पसंद करेंगे। इस मौके पर राकेश कुमार, चतर सिंह, सोनू, अनिल कुमार, मदन लाल, सूरज सिंह, अनिल, प्यारू, कमलेश कुमार व हरिया मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी