मनाली शहर में एक फीट ताजा हिमपात, होटल के बाहर बर्फ के ढेर देख झूम उठे सैलानी, देखिए वीडियो

Manali Snowfall Update पर्यटन नगरी मनाली में रात से भारी बर्फबारी हो रही है। शहर में ही एक फीट बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। भारी बर्फबारी से जन जीवन अस्त व्यस्त है। अधिकतर क्षेत्रों में बिजली की तारें टूट गई हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 10 Jan 2022 09:34 AM (IST) Updated:Mon, 10 Jan 2022 09:41 AM (IST)
मनाली शहर में एक फीट ताजा हिमपात, होटल के बाहर बर्फ के ढेर देख झूम उठे सैलानी, देखिए वीडियो
पर्यटन नगरी मनाली में रात से भारी बर्फबारी हो रही है।

मनाली, जागरण संवाददाता। पर्यटन नगरी मनाली में रात से भारी बर्फबारी हो रही है। शहर में ही एक फीट बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। भारी बर्फबारी से जन जीवन अस्त व्यस्त है। अधिकतर क्षेत्रों में बिजली की तारें टूट गई हैं। कहीं कहीं पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। मनाली में तीन जनवरी से बर्फ़बारी व बारिश का क्रम जारी है लेकिन बर्फ़बारी ने गति रविवार देर रात रफ्तार पकड़ी और सोमवार सुबह जब लोग उठे तो आंगन में बर्फ के ढेर देख हैरान हो गए। हालांकि सुबह के समय सड़कें बंद हैं लेकिन थोड़ी देर में शहर के भीतर वाहनों की आवाजाही सुचारू हो जाएगी।

बाहरी राज्य से सुबह मनाली पहुंचे पर्यटकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। सुबह के समय आलू ग्राउंड औऱ रांगड़ी में बर्फ़बारी के कारण वाहन नहीं चढ़ पाए, जिस कारण सभी को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

आज पर्यटक होटलों के प्रांगण में ही बर्फ का आनंद लेंगे। होटलों के आगे ही बर्फ के ढेर लगे हैं। हालांकि दोपहर तक सैलानी नेहरुकुंड तक जा सकेंगे। लेकिन बर्फ़ घर द्वार पर ही देखने को मिल रही है।

कुल्लू पुलिस ने गाइडलाइन जारी करते हुए पर्यटकों को नेहरुकुंड तक ही जाने की अनुमति दी है। हालांकि अभी सड़कें बंद हैं। लेकिन दोपहर बाद पर्यटक बाहंग व नेहरुकुंड तक जा सकते हैं। डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कि मनाली शहर में भी भारी बर्फबारी हुई है। पर्यटकों को आज भी नेहरुकुंड तक ही जाने की अनुमति मिलेगी। पर्यटकों से आग्रह है कि वो होटलों के प्रांगण व मनाली के आसपास ही बर्फ का आनंद उठाएं।

पर्यटन नगरी मनाली में सोमवार सुबह भी हिमपात का दौर जारी रहा। शहर में ही एक फीट से ज्‍यादा बर्फ गिर चुकी है।#Manali #Snowfall @JagranNews @hp_tourism #HimachalPradesh pic.twitter.com/e0LMM7qMDH— Rajesh Sharma (@sharmanews778) January 10, 2022

लाहुल स्पीति पुलिस ने भी गाइडलाइन जारी की है। एसपी मानव वर्मा ने कहा सिस्सू क्षेत्र में हिमपात जारी है। ताजा बर्फ की गहराई करीब एक फीट है। धुंधी नियंत्रण कक्ष ने सूचित किया की धुंधी में भी बर्फबारी जारी है और सड़क पर ताजा बर्फ की गहराई करीब दो फीट है। लाहुल में हर प्रकार की गाड़ियों के लिए अभी तक यातायात बंद है।

chat bot
आपका साथी