लुधियाड़ में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत

जवाली उपमंडल की लुधियाड़ पंचायत के वार्ड नंबर छह के निवासी 45 वर्षीय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 07:53 PM (IST)
लुधियाड़ में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत
लुधियाड़ में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत

संवाद सूत्र, भरमाड़ : जवाली उपमंडल की लुधियाड़ पंचायत के वार्ड नंबर छह के निवासी 45 वर्षीय तरसेम कुमार की सांप के डसने से मौत हो गई। राधा देवी ने बताया कि उसका पति खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गया था इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया, लेकिन उसे इसका पता नहीं चल पाया। घर पहुंचने पर तरसेम की तबीयत खराब होने लगी। स्वजन को सर्पदंश होने का पता लगा तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। गरीब परिवार से संबंध रखने वाला दिव्यांग तरसेम कुमार अपने पीछे मां, पत्नी व दो बेटे छोड़ गया है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। पंचायत प्रधान मीना देवी, उपप्रधान अभिषेक चौधरी, बीडीसी सदस्य शिम्पु जरियाल, पूर्व प्रधान प्रवीण कुमारी व जिला परिषद सदस्य लक्ष्य ठाकुर ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी