सीएम हेल्पलाइन के लिए नाम सुझाएं, 5 हजार का इनाम पाएं, जानिए अब तक कितने लोगों ने दिए सुझाव

CM Helpline मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के तहत शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन योजना के लिए सरकार ने आम लोगों से नाम सुझाने को कहा है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 24 Feb 2020 04:26 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 04:26 PM (IST)
सीएम हेल्पलाइन के लिए नाम सुझाएं, 5 हजार का इनाम पाएं, जानिए अब तक कितने लोगों ने दिए सुझाव
सीएम हेल्पलाइन के लिए नाम सुझाएं, 5 हजार का इनाम पाएं, जानिए अब तक कितने लोगों ने दिए सुझाव

शिमला, जेएनएन। मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन के तहत शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन योजना के लिए सरकार ने आम लोगों से नाम सुझाने को कहा है। नाम सुझाने के साथ-साथ अलग तरह का लोगो तैयार करके देने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 31 जनवरी से 26 फरवरी तक अभियान शुरू किया गया है। अभियान बंद होने के बाद संबंधित कमेटी नाम व लोगो का चयन करेगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजना की पहली समीक्षा बैठक में इस आशय की घोषणा की थी। माय गोव यानि मेरी सरकार पोर्टल पर हेल्पलाइन-1100 के लिए आकर्षक नाम और लोगो डिजाइन करने की घोषणा की गई है। इसके लिए पांच हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है। इसके लिए अभी तक ऑनलाइन 81 टिप्पणियां दर्ज हुई हैं। सरकार ने प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए 16 सितंबर 2019 को सीएम हेल्पलाइन शुरू की थी।

इसके तहत लोग घर बैठे शिकायतें दर्ज कर सकेंगे और विभिन्न चरणों के तहत उनकी समस्या का समाधान होने की व्यवस्था की गई। इस हेल्पलाइन के तहत करीब डेढ़ लाख लोग अपनी शिकायतें दर्ज कर चुके हैं। अधिकांश शिकायतों का तत्काल समाधान भी हुआ। करीब तीस हजार लोगों की ओर से इस हेल्पलाइन पर मांगें और सुझाव रखे। 1100 नंबर पर फोन कॉल कर लोग आसानी से समस्‍याओं का समाधान करवा पा रहे हैं, यह हेल्‍पलाइन लोगों के लिए काफी कारगर साबित हो रही है।

हेल्पलाइन के अतिरिक्‍त ये भी मांगे हैं सुझाव

सीएम हेल्पलाइन के अतिरिक्त प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सुझाव देने के लिए कहा गया है, ताकि प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। विभाग की ओर से तैयार किए गए पोर्टल में कोई भी व्यक्ति समूह, कार्याें, चर्चाओं, जनमत, ब्लॉग और विशेष चर्चाओं में भाग लेकर राष्ट्र निर्माण का हिस्सा बन सकता है।

chat bot
आपका साथी