Himachal Corona Update: प्रदेश में एक्टिव केस 11 हजार के पार, कांगड़ा ने दो हजार का आंकड़ा छुआ

Himachal Corona News Update हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल सहित 1076 नए कोरोना पाजिटिव केस आए। इसके अलावा दो लोगों की मौत हो गई।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 09:31 AM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 09:31 AM (IST)
Himachal Corona Update: प्रदेश में एक्टिव केस 11 हजार के पार, कांगड़ा ने दो हजार का आंकड़ा छुआ
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Corona News Update, हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे के दौरान नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल सहित 1076 नए कोरोना पाजिटिव केस आए। इसके अलावा दो लोगों की मौत हो गई। कोरोना से 16 वर्षीय किशोर की शिमला में व कांगड़ा में 63 वर्षीय महिला की मौत हुई। प्रदेश में अब तक 3874 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संक्रमण दर बढ़कर 18.62 प्रतिशत हो गई है। 624 संक्रमितों के स्वस्थ होने के बावजूद एक्टिव केस 11000 हो गए हैं।

कोरोना जांच को केवल 5777 सैंपल लिए गए। शिमला में 213, सोलन में 199, कांगड़ा में 152, सिरमौर में 133, मंडी में 128, ऊना में 80, हमीरपुर में 62, बिलासपुर में 47, कुल्लू में 41, चंबा में 23, किन्नौर में तीन और लाहुल स्पीति में एक नया मामला आया है।  कांगड़ा में 2013, सोलन में 1751, शिमला में 1612, ऊना में 1092, सिरमौर में 1037, हमीरपुर में 1033, मंडी में 1013, बिलासपुर में 561, कुल्लू में 449, चंबा में 303, किन्नौर में 114 व लाहुल स्पीति में 22 एक्टिव केस हो गए हैं।

केवल 46 को दी वैक्सीन

प्रदेश में रविवार को केवल 46 पात्र लोगों को वैक्सीन दी गई। इसमें 12 को सतर्कता डोज दी गई। अभी तक 372299 किशोरों को वैक्सीन दी गई है। 6249029 लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी