हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष बोले, महाराष्‍ट्र के घटनाक्रम को लेकर अशांत‍ि फैलाने का प्रयास कर रही भाजपा

Congress Comment on Kangana Issue प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह महाराष्ट्र को लेकर प्रदेश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 05:40 PM (IST)
हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष बोले, महाराष्‍ट्र के घटनाक्रम को लेकर अशांत‍ि फैलाने का प्रयास कर रही भाजपा
हिमाचल कांग्रेस अध्‍यक्ष बोले, महाराष्‍ट्र के घटनाक्रम को लेकर अशांत‍ि फैलाने का प्रयास कर रही भाजपा

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह महाराष्ट्र को लेकर प्रदेश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को जारी बयान में राठौर ने कहा महाराष्ट्र में बीएमसी की कार्रवाई का विरोध कर भाजपा हिमाचल में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहीं है। कुलदीप राठौर ने भाजपा के नेताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ नारेबाजी की आलोचना की है। उन्होंने कहा वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा की नारेबाजी व प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय का घेराव व नारेबाजी करना भाजपा की बौखलाहट है।

राठौर ने कहा भाजपा के नेताओं ने जिस प्रकार प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास को अवैध बताकर तोडऩे की धमकी दी है, उससे भी साफ है कि वह प्रदेश में गुंडाराज को बढ़वा देना चाहती है। राठौर ने कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के आवास पर जबरन घुसने, धक्का मुक्की करने और नारेबाजी करने की निंदा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा कोई भी कार्रवाई न करने पर कड़ा रोष जताया है।

उन्होंने कहा कि जब एक जनप्रतिनिधि का घर ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का यह आंदोलन केवल अपनी राजनैतिक चाल और लोगों का ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने मात्र का एक प्रयास है।

chat bot
आपका साथी