नूरपुर में पुल‍िस कर्मी पर चढ़ा दी बाइक, टांग टूटी

नूरपुर के रैहन में एक बाइक सवार ने नाके में खड़े पुल‍िस कर्मी पर ही बाइक चढ़ा दी। इससे पुल‍िस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Munish DixitEdited By: Publish:Mon, 13 Feb 2017 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 13 Feb 2017 05:24 PM (IST)
नूरपुर में पुल‍िस कर्मी पर चढ़ा दी बाइक, टांग टूटी
नूरपुर में पुल‍िस कर्मी पर चढ़ा दी बाइक, टांग टूटी

जेएनएन, नूरपुर: जिला कांगड़ा के नूरपुर थाना के रैहन में नाके के दौरान एक पुलिस कर्मी को एक बाइक सवार को रोकना महंगा पड़ गया। बिना हेल्मेट बाइक चला रहे एक युवक ने पुलिस कर्मी के उपर तेज गति से बाइक चढ़ा दी। इससे पुलिस कर्मी की एक टांग टूट गई है। उसे ओर भी चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें: चालक परिचालक पीते रहे चाय, युवक ले उड़ा HRTC की बस

जानकारी अनुसार रैहन में पुलिस के हेड कांस्टेबल दलजीत कटोच ने एक बाइक सवार को रूकने का इशारा किया। इसने हेल्मेट नहीं पहना हुआ था।

इस दौरान बाइक सवार ने पहले गति धीमी की तथा उसके बाद तेज गति से बाइक पुलिस कर्मी के साथ टकरा कर बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल पुलिस कर्मी को नूरपुर अस्पताल रेफर किया गया है।

chat bot
आपका साथी