एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल

स्वर्ण समाज मंच नूरपुर ने वीरवार को एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल की और इस एक्ट को तुरंत वापिस लेने की मांग की। सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार सुबह नूरपुर के लघु सचिवालय में शुरु हुई और

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Oct 2018 11:27 PM (IST) Updated:Thu, 25 Oct 2018 11:27 PM (IST)
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में 
सांकेतिक भूख हड़ताल
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल

संवाद सहयोगी, नूरपुर : स्वर्ण समाज मंच नूरपुर ने वीरवार को एससी/एसटी एक्ट के विरोध में सांकेतिक भूख हड़ताल की और इसे वापस लेने की मांग की। नूरपुर के लघु सचिवालय में शुरू हुई और सांय लगभग चार बजे तक जारी रही। इसमें स्वर्ण समाज मंच नूरपुर के संयोजक कर्नल एनएस पठानिया, राजपूत सभा नूरपुर के अध्यक्ष गुरचरण ¨सह पठानिया, आल इंडिया ब्राह्मण फैडरेशन के उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा सहित स्वर्ण समाज मंच के कई पदाधिकारी भूख हड़ताल पर बैठे। कर्नल एनएस पठानिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ सांसदों के दबाव में एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू न कर इसे और संशोधित कर स्वर्ण समाज के मौलिक अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार को लगता होगा कि स्वर्ण समाज उन्हें वोट देगा परंतु इस बार स्वर्ण समाज उन्हें करारा जबाव देगा। ऑल इंडिया ब्राह्मण फैडरेशन के उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, राजपूत सभा के अध्यक्ष गुरचरण ¨सह ने भी इस एक्ट के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मनोज पठानिया, डॉ. संजीव गुलेरिया, रघुनाथ शर्मा, अशोक शर्मा, सुदर्शन शर्मा, रमेश कालिया व योग राज ठाकुर सहित स्वर्ण समाज के कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी