जिला कांगड़ा में पंचायत चुनावों में विभिन्‍न पदों के लिए पहले दिन 7452 ने किया नामांकन

जिला कांगड़ा में पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन दाखिल करने का आज दूसरा दिया है। 31 दिसंबर को पहले दिन जिला में जिला परिषद पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के 7452 नामांकन दर्ज हुए हैं। उप प्रधान के लिए 91 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 282 नामांकन दर्ज हुए।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 07:54 AM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 07:54 AM (IST)
जिला कांगड़ा में पंचायत चुनावों में विभिन्‍न पदों के लिए पहले दिन 7452 ने किया नामांकन
पहले दिन जिला में जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के 7452 नामांकन दर्ज हुए हैं।

धर्मशाला, जेएनएन। जिला कांगड़ा में पंचायत चुनावों को लेकर नामांकन दाखिल करने का आज दूसरा दिया है। 31 दिसंबर को पहले दिन जिला में जिला परिषद, पंचायत समिति व ग्राम पंचायतों के 7452 नामांकन दर्ज हुए हैं।

उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि विकास खंड बैजनाथ में जिला परिषद सदस्य के लिए 6, पंचायत समिति सदस्य के लिए 34, प्रधान के 81 और उप प्रधान के लिए 87 तथा वार्ड सदस्यों के लिये 129 नामांकन दर्ज हुए हैं। विकास खंड इंदौरा में जिला परिषद सदस्य के लिए 8, पंचायत समिति सदस्य के लिए 32, प्रधान के 82 और उप प्रधान के लिए 91 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 282 नामांकन दर्ज हुए।

विकास खंड कांगड़ा में जिला परिषद सदस्य के लिए 12, पंचायत समिति सदस्य के लिए 49, प्रधान के 39 और उप प्रधान के लिए 32 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 105 नामांकन दर्ज हुए।उन्होंने बताया कि विकास खंड लंबागांव में जिला परिषद सदस्य के लिए 4, पंचायत समिति सदस्य के लिए 31, प्रधान के 104 और उप प्रधान के लिए 113 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 261 नामांकन दर्ज किए। विकास खंड नगरोटा बगवां में जिला परिषद सदस्य के लिए 7, पंचायत समिति सदस्य के लिए 25, प्रधान के 77 और उप प्रधान के लिए 78 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 230 नामांकन दर्ज हुए।

विकास खंड नगरोटा सूरियां में जिला परिषद सदस्य के लिए 8, पंचायत समिति सदस्य के लिए 22, प्रधान के 98 और उप प्रधान के लिए 110 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 286 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड पंचरुखी में जिला परिषद सदस्य के लिए 7, पंचायत समिति सदस्य के लिए 26, प्रधान के 68 और उप प्रधान के लिए 69 तथा वार्ड सदस्यों के लिये 168 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड रैत में जिला परिषद सदस्य के लिए 10, पंचायत समिति सदस्य के लिए 10, प्रधान के 132 और उप प्रधान के लिए 126 तथा वार्ड सदस्यों के लिये 404 नामांकन दर्ज हुए।

विकास खंड सुलह में जिला परिषद सदस्य के लिए 2, पंचायत समिति सदस्य के लिए 36, प्रधान के 121 और उप प्रधान के लिए 149 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 383 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड धर्मशाला में जिला परिषद सदस्य के लिए 1, पंचायत समिति सदस्य के लिए 28, प्रधान के 46 और उप प्रधान के लिए 37 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 179 नामांकन दर्ज हुए हैं। इसके अलावा विकास खंड नूरपुर में जिला परिषद सदस्य के लिए 3, पंचायत समिति सदस्य के लिए 31, प्रधान के 120 और उप प्रधान के लिए 124 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 332 नामांकन दर्ज हुए।

विकास खंड परागपुर में जिला परिषद सदस्य के लिए 7, पंचायत समिति सदस्य के लिए 20, प्रधान के 153 और उप प्रधान के लिए 183 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 479 नामांकन दर्ज हुये। विकास खंड देहरा में जिला परिषद सदस्य के लिए 10, पंचायत समिति सदस्य के लिए 42, प्रधान के 149 और उप प्रधान के लिए 172 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 396 नामांकन दर्ज हुए। विकास खंड फतेहपुर में जिला परिषद सदस्य के लिए 4, पंचायत समिति सदस्य के लिए 17, प्रधान के 66 और उप प्रधान के लिए 57 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 186 नामांकन दर्ज हुये।विकास खंड भवारना में जिला परिषद सदस्य के लिए 4, पंचायत समिति सदस्य के लिए 27, प्रधान के 64 और उप प्रधान के लिए 65 तथा वार्ड सदस्यों के लिए 216 नामांकन आए हैं।

chat bot
आपका साथी