केरोसिन छिड़ककर बुजुर्ग ने किया आत्मदाह

जागरण संवाददाता, कागड़ा : पुराना कागड़ा में शुक्रवार तड़के सेना से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग ने घर के स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Apr 2017 09:19 PM (IST) Updated:Fri, 21 Apr 2017 09:19 PM (IST)
केरोसिन छिड़ककर बुजुर्ग ने किया आत्मदाह
केरोसिन छिड़ककर बुजुर्ग ने किया आत्मदाह

जागरण संवाददाता, कागड़ा : पुराना कागड़ा में शुक्रवार तड़के सेना से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग ने घर के साथ बने एक अस्थायी शैड में मिंट्टी का तेल (केरोसिन) छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। इससे पहले कि उसके बचाव के लिए कोई आता तब तक वह पूरी तरह झुलस चुका था। हालाकि केरोसिन के कारण शेड में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। कर्मियों ने घर में फैल रही आग पर काबू पाया और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पंचनामे के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगमी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को बताया गया है कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

बताया जा रहा है कि पुराना कागड़ा के वार्ड एक में पूर्व सैनिक ज्ञान चंद (75) कुछ समय से बीमार था। शुक्रवार सुबह वह मकान की छत पर चढ़ा, उसने केरोसीन फैंक कर खुद को आग लगा ली। आग साथ बनाए अस्थायी शैड में रखी लकड़ियों को लगने से वह मौके पर ही जल गया और इससे उसकी मौत हो गई।

डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक का बेटा दुबई में रहता है और घर पर वह अपनी पत्नी व बहू के साथ रहता था।

chat bot
आपका साथी