बीरबल सिंह डोगरा कोली विकास मंच के प्रधान चुने

संवाद सहयोगी, बैजनाथ : कोली विकास मंच की बैठक अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैजनाथ में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 12:24 AM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 12:24 AM (IST)
बीरबल सिंह डोगरा कोली विकास मंच के प्रधान चुने
बीरबल सिंह डोगरा कोली विकास मंच के प्रधान चुने

संवाद सहयोगी, बैजनाथ : कोली विकास मंच की बैठक अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैजनाथ में हुई। इसमें हर घर व परिवार को सदस्यता अभियान से जोड़ने का निर्णय लिया गया। कोली विकास मंच ने गरीब लड़कियों की शादी के लिए आर्थिक सहायता करना, बेसहारा बच्चों की शिक्षा के लिए मदद करना, गंभीर बीमारी से पीड़ितों को सहायता देना व समस्त समाज को स्वच्छ भारत मिशन के तहत आगे बढ़ाना व सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में बीरबल ¨सह डोगरा को कोली विकास मंच इकाई बैजनाथ का प्रधान चुना गया। इसके अलावा जगदीश चन्द वरिष्ठ उपप्रधान, इन्द्रराज उपप्रधान, अशोक कुमार उपप्रधान, राकेश कुमार अधिवक्ता उपप्रधान, अर्जुनदेव ¨सह महासचिव, बीरी सिंह मीडिया प्रभारी, सुशील कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। रतन चंद, रा¨जद्र सिह, अर्जुन ¨सह, कुलतार चन्द, अमर ¨सह, ओंकारनाथ वर्मा, सीता देवी, रानी देवी, ओमी देवी, शारदा देवी, जैरथ, रमेश चन्द, शंकरदास, अनूप कुमार, ओम प्रकाश, मदन लाल, ओम प्रकाश, प्रेम सागर, रीना रानी, अर्जुन देव ¨सह, प्रीतम ¨सह, प्रेम ¨सह, जय चंद, कर्मचंद, तुलसीराम, शंभु राम तामस, शुभकरण, जगतराम व उत्तम चंद को विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया।

chat bot
आपका साथी