कांग्रेस नेताओं पर लगाया मजदूरों से पैसे वसूलने का आरोप

संवाद सहयोगी, देहरा : भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव शर्मा ने जसवा परागपुर विधानस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 02:03 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 02:03 AM (IST)
कांग्रेस नेताओं पर लगाया मजदूरों से पैसे वसूलने का आरोप
कांग्रेस नेताओं पर लगाया मजदूरों से पैसे वसूलने का आरोप

संवाद सहयोगी, देहरा : भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव शर्मा ने जसवा परागपुर विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा के तहत मजदूरों को वितरित की जा रही मशीनों एवं साइकिलों के मामले में काग्रेस पर निशाना साधा है। प्रेस से बातचीत में संजीव शर्मा ने कहा है कि जसवा-परागपुर विधानसभा क्षेत्र में वितरित की गई मशीनों व साइकिलों की एवज में काग्रेस नेताओं ने गरीब मजदूरों से दो हजार व 1500 रुपये वसूल किए, जो निंदनीय है। प्रदेश संयोजक ने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं का लाभ गरीब लोगों तक पहुंचाने में नाकाम रही है। कुछ नेता गरीबों की अमानत में भी दलाली कर भ्रष्टाचार करने में लगे हुए हैं। उन्होंने उक्त मामले की उच्च स्तरीय जाच करने की मांग की है। भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से मजदूरों को मिलने वाले इस लाभ में अगर किसी प्रकार की धाधली की गई तो भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ इसका हर स्तर पर विरोध करेगा व मजदूरों के हक में दलाली करने वालों को सड़कों पर बेनकाब किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी