कबड्डी में अटाहड़ा के लड़के विजेता

संवाद सूत्र, इंदौरा : बच्चे देश का भविष्य हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलें जीवन का अभिन्न अंग हैं। यह विच

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 07:30 PM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 07:30 PM (IST)
कबड्डी में अटाहड़ा के लड़के विजेता

संवाद सूत्र, इंदौरा : बच्चे देश का भविष्य हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलें जीवन का अभिन्न अंग हैं। यह विचार गंगथ में आयोजित तीन दिवसीय प्राथमिक पाठशालाओं की जोनस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला के मुख्याध्यापक पूर्ण सिंह ने बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। इस खेलकूद प्रतियोगिता में पांच केंद्रों के स्कूलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में कबड्डी में अटाहड़ा विजेता व गंगथ उपविजेता रहा। लड़कियों में डागला विजेता जबकि गंगथ उप विजेता रहा। खो-खो लड़कों के वर्ग में डागला विजेता व अटाहड़ा उप विजेता रहा जबकि लड़कियों में डागला विजेता व गंगथ उप विजेता रहा। दौड़ 50 मीटर में अटाहड़ा स्कूल के लड़के प्रथम जबकि अटाहड़ा ही उप विजेता रहा। लड़कियों में डागला विजेता व गंगथ उप विजेता रहा। 100 मीटर दौड़ लड़कों के वर्ग में अटाहड़ा प्रथम जबकि गंगथ दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में डागला विजेता व गंगथ उप विजेता रहा। 200 मीटर दौड़ में अटाहड़ा के लड़के छाए, जबकि गंगथ उप विजेता रहा। लड़कियों में डागला प्रथम जबकि अटाहड़ा दूसरे स्थान पर रहा। गोला फेंक में अटाहड़ा के लड़के प्रथम व गंगथ के लड़के दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में डागला ने बाजी मारी जबकि गंगथ उप विजेता रहा। लंबी कूद में अटाहड़ा के लड़के विजयी रहे जबकि गंगथ दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में गंगथ विजेता रहा जबकि डागला उप विजेता रहा। ऊचीं कूद लड़कों के वर्ग में अटाहड़ा प्रथम रहा तथा गंगथ उप विजेता रहा। लड़कियों में डागला प्रथम व अटाहड़ा दूसरे स्थान पर रहा। भाषण में गंगथ विजेता व डागला उप विजेता रहा। एकल गान में गंगथ प्रथम व बरंडा दूसरे स्थान पर रहा। समूह गान में मंगवाल प्रथम जबकि गंगथ दूसरे स्थान पर रहा। लोकनृत्य में गंगथ प्रथम जबकि बंरडा ने दूसरा स्थान कब्जाया। बैडमिंटन में अटाहड़ा के लड़के प्रथम व गंगथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि लड़कियों में गंगथ विजेता व डागला उप विजेता रहा। इस मौके पर बच्चों को ईनाम दिए गए। सभी पाच केंद्रों के एचएम व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी