तनवी को कप्तान व उज्ज्वल को उपकप्तान चुना

संवाद सूत्र, गगल : डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में सदनों के कप्तान और उप कप्तान चुनने के लिए मत डाले ग

By Edited By: Publish:Sun, 01 May 2016 09:13 PM (IST) Updated:Sun, 01 May 2016 09:13 PM (IST)
तनवी को कप्तान व उज्ज्वल को उपकप्तान चुना

संवाद सूत्र, गगल : डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा में सदनों के कप्तान और उप कप्तान चुनने के लिए मत डाले गए। चार सदन बनाए गए, जिसमें विवेकानंद सदन से जमा एक की तनवी को कप्तान चुना गया। नवमी की उज्ज्वल को उप कप्तान चुना गया। दयानंद सदन से जमा एक के अमन व अंकिता को कप्तान व उप कप्तान चुना गया। महात्मा हंसराज सदन से चाहत और ऋषभ मन्हास तथा गुरुदत्त सदन से सलोनी और वोविन राही को कप्तान और उप कप्तान चुना गया। चयनित छात्रों को स्कूल व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाए रखने में सहयोग देने की शपथ ग्रहण की। प्रधानाचार्य शेखर मोदगिल ने छात्रों से अनुशासन में रहने की अपील की।

chat bot
आपका साथी