पंचरुखी स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बेहाल

पंचरुखी : इलाके के इकलौते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की तादात इतनी अधिक होती है कि एक डॉक्

By Edited By: Publish:Tue, 01 Dec 2015 09:43 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2015 09:43 PM (IST)
पंचरुखी स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं बेहाल

पंचरुखी : इलाके के इकलौते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की तादात इतनी अधिक होती है कि एक डॉक्टर के सामने परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। पहले यहां दो डॉक्टर सेवाएं देते थे परंतु पिछले तीन महीने से महिला डॉक्टर का तबादला हो जाने के चलते पद खाली पड़ा है। छह बिस्तरों वाले अस्पताल में एक डॉक्टर ही सेवाएं दे रहा है। इससे महिला मरीजों को परेशानियां हो रही हैं। अस्पताल में काफी समय से ईसीजी की मशीन खराब है। मरीजों को निजी क्लीनिकों में टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं। पंचरुखी की यह स्वास्थ्य केंद्र दर्जनों पंचायतों के लोगों के स्वास्थ्य का कार्यभार संभाले हुए है। रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने बताया कि समस्याओं का निदान करने के लिए लिखित शिकायत विधायक को दी है। उधर, अस्पताल में तैनात डॉक्टर संदीप कश्यप ने बताया कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग से लिखित शिकायत की है।

chat bot
आपका साथी