मोदी ने विश्व में बढ़ाया देश का मान : रणधीर

- मोदी ने विश्व में किया देश का नाम रौशन - रणधीर शर्मा चित्र 3

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Sep 2019 09:01 PM (IST) Updated:Wed, 25 Sep 2019 09:01 PM (IST)
मोदी ने विश्व में बढ़ाया देश का मान : रणधीर
मोदी ने विश्व में बढ़ाया देश का मान : रणधीर

संवाद सहयोगी, नादौन : पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती व जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने पर जन जागरण समारोह का आयोजन नादौन के गीता भवन में मंडल भाजपा द्वारा किया गया। जिसका शुभारंभ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री भी उपस्थित

रहे। रणधीर शर्मा तथा विजय अग्रिहोत्री ने कहा कि जब से देश की बागडोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है तब से ही दुनिया

भर में देश का नाम रोशन हुआ है।

जम्मू-कश्मीर में लोगों को मिलने वाले अतिरिक्त अधिकारों व लाभों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि वहां के लोगों को अधिकांश ऐसे लाभ अब मिलेंगे जो कि धारा के कारण उन्हें पहले नहीं मिलते थे। वहीं अग्रिहोत्री ने नादौन आने पर रणधीर शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष भवानी सिंह, बीडीसी चेयरमैन पवन शर्मा, हरदयाल सिंह, डॉ. नरेश, अजमेल वर्मा, कमलेश कुमारी, मंजीत ठाकुर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी