झूठ बोल जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस नेता

चितपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने में माहिर हैं । पिछले दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार को बसों की परमिशन लेने के लिए जो लिस्ट भेजी थी। उसमें 29

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 06:17 AM (IST)
झूठ बोल जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस नेता
झूठ बोल जनता को गुमराह कर रहे कांग्रेस नेता

संवाद सहयोगी, अम्ब : चितपूर्णी के विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के नेता झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने में माहिर हैं। पिछले दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार को बसों की परमिशन लेने के लिए जो लिस्ट भेजी थी। उसमें 298 के करीब कंडम बसों के साथ-साथ स्कूटर मोटरसाइकिल और थ्रीव्हीलर तक के नंबर दिए थे। विधायक बलवीर सिंह चौधरी ने रविवार को अम्ब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि  जनता द्वारा नकारे जाने के बाद कांग्रेस के कुछ नेता राजनीति में बने रहने के लिए सोशल मीडिया में बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा की देश की जनता अब सब जान गई है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप कुमार, जयदेव खट्टा, बीडीसी सदस्य शंभू दत्त गोस्वामी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी