अनुराग ने लगाए भगत सिंह अमर रहे के नारे

सांसद अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर कॉलेज में वार्षिक समारोह में बतौ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Mar 2018 10:36 PM (IST) Updated:Fri, 23 Mar 2018 10:36 PM (IST)
अनुराग ने लगाए भगत सिंह अमर रहे के नारे
अनुराग ने लगाए भगत सिंह अमर रहे के नारे

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : सांसद अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर कॉलेज में वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने भगत ¨सह अमर रहे के नारे लगाए और युवाओं को देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि पिछले 10 वर्ष के कार्यकाल में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों को अंजाम दिया है। सांसद ने रूसा तथा कॉलेज की मांगों के बारे में भी चर्चा की। सांसद ने मेधावी छात्र-छात्राओं को वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य अंजु सहगल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा कॉलेज की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर सुजानपुर भाजपा मंडलाध्यक्ष कैप्टन रंजीत ¨सह, नरेंद्र अत्री, अनिल चंदेल, पवन शर्मा, अजय शर्मा, सुमन गुप्ता, सुधीर भटनागर, मदन लाल, रोशन लाल कौंडल, ग्राम पंचायत प्रधान डॉ ओंकार चंद, राज कुमार, अश्वनी कुमार, विजय कुमार तथा राज कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी