तकनीकी सहायकों की हड़ताल से नादौन में विकास ठप

संवाद सहयोगी, गलोड़ : विकास खंड नादौन के अंतर्गत तकनीकी सहायकों के हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायतों का

By Edited By: Publish:Mon, 26 Sep 2016 09:34 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2016 09:34 PM (IST)
तकनीकी सहायकों की हड़ताल से नादौन में विकास ठप

संवाद सहयोगी, गलोड़ : विकास खंड नादौन के अंतर्गत तकनीकी सहायकों के हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायतों का कामकाज प्रभावित होने लगा है। नादौन विकास खंड की 57 पंचायतों में लगभग 20 तकनीकी सहायक अस्थाई रूप से सेवाएं दे रहे थे। इस विकास खंड में दो तकनीकी कनिष्ठ अभियंता सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनके लिए इस विकास खंड की 57 पंचायतों के कार्यो की देख-रेख करना उनके गले की फांस बना हुआ है। इस संदर्भ में नादौन विकास खंड के विकास अधिकारी विशन देव ने बताया कि तकनीकी सहायकों के हड़ताल पर जाने से विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।

chat bot
आपका साथी