भाजपा को सुक्खू की सलाह की जरूरत नहीं : अग्निहोत्री

संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन के विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 07:07 PM (IST)
भाजपा को सुक्खू की सलाह की जरूरत नहीं : अग्निहोत्री

संवाद सहयोगी, नादौन : नादौन के विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुख¨वद्र ¨सह पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा एक आदर्शवादी तथा राष्ट्रवादी संगठन है। राष्ट्रभक्ति भाजपाइयों के संस्कार में है और उन्हें भ्रष्टाचारी कांग्रेस से कोई संस्कार लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुंडागर्दी से विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है और सदन में चर्चा करने से घबरा रही है।

अग्निहोत्री ने कहा कि अच्छा होता यदि सुक्खू अपनी पार्टी के विधायकों को सदन के शिष्टाचार की सीख देते, ताकि देशभर में हो रही अपनी फजीहत से बच पाते, लेकिन लगता है कि सुक्खू भी मुख्यमंत्री के समक्ष घुटने टेक चुके हैं और उन्हीं की भाषा बोलने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सदन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना चाहती है, लेकिन कांग्रेस अपने भ्रष्टाचार पर चर्चा नहीं करना चाहती और जानबूझकर सत्ता पक्ष द्वारा इस प्रकार का माहौल बनाया गया, ताकि विपक्ष पर आरोप लगाया जा सके, लेकिन विस की कार्यवाही का लोगों ने सीधा प्रसारण देखा है, जिससे कांग्रेस की पोल खुल गई है।

chat bot
आपका साथी