भावगत कथा सुनने से मिटते हैं पाप : गिरी महाराज

हमीरपुर : निकटवर्ती गांव हरनेड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 06:56 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 06:56 PM (IST)
भावगत कथा सुनने से मिटते हैं पाप : गिरी महाराज

हमीरपुर : निकटवर्ती गांव हरनेड में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। रविवार को प्रवचन करते हुए दंगडी मठ के गिरी महाराज ने कहा कि मात्र भागवत कथा सुनने से ही पाप मिट जाते हैं और कथा के दौरान बताई गई बातों का अनुसरण करने से मनुष्य सदा सुखी रहता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने से अवश्य फल मिलता है और कष्टों का नाश होता है। उन्होंने कहा कि अगर मनुष्य सुबह-शाम भी मन से ध्यान लगाकर प्रभु की पूजा कर ले तो उससे भी दुख, कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को भी सुनाया।

chat bot
आपका साथी