कुलदीप कुमार को प्रधान पद की कमान

चालक महासंघ जिला चंबा के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा की अध्यक्षता में सुंडला में करवाए गए। इस मौके पर कुलदीप कुमार को जिला चंबा का प्रधान महेंद्र सिंह को महासचिव जमीत सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान संजीव कुमार को प्रेस सचिव गलोरा राम चंदन तथा राजेश को को उपप्रधान चुना गया। किशन राणा को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:17 AM (IST)
कुलदीप कुमार को प्रधान पद की कमान
कुलदीप कुमार को प्रधान पद की कमान

संवाद सहयोगी, चंबा : राजकीय अ‌र्द्ध राजकीय चालक परिचालक महासंघ जिला चंबा के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष उमेश शर्मा की अध्यक्षता में सुंडला में करवाए गए। इस मौके पर कुलदीप कुमार को जिला चंबा का प्रधान, महेंद्र सिंह को महासचिव, जमीत सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, संजीव कुमार को प्रेस सचिव,  गलोरा राम, चंदन तथा राजेश को को उपप्रधान चुना गया। किशन राणा को संगठन सचिव, राकेश कुमार को कानूनी सलाहकार तथा अन्य कार्यकारिणी के सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव में प्रदेश कार्यकारिणी के प्रदेश के अध्यक्ष तुलाराम ठाकुर, वित्त सचिव योगेश ठाकुर, उपप्रधान सुभाष राणा, अतिरिक्त महासचिव मोतीराम चौहान, प्रेस सचिव नरेंद्र, संगठन सचिव कुलभूषण विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर महान सिंह चौहान को प्रदेश कार्यकारिणी का उपप्रधान तथा चैन सिंह उर्फ मौजू को सहसचिव पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया।

chat bot
आपका साथी