थांदल में 30 लाख रुपये से बनी वन विभाग की निरीक्षण कुटीर

विधायक जियालाल कपूर ने बुधवार को पांगी प्रवास के दौरान थांदल में निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 04:19 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 04:19 PM (IST)
थांदल में 30 लाख रुपये से बनी
वन विभाग की निरीक्षण कुटीर
थांदल में 30 लाख रुपये से बनी वन विभाग की निरीक्षण कुटीर

संवाद सहयोगी, पांगी : विधायक जियालाल कपूर ने बुधवार को पांगी प्रवास के दौरान थांदल में वन विभाग की निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण किया। उन्होंने मलासनी माता मंदिर के सौंदर्यीकरण व सराय भवन का शिलान्यास भी किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वन विभाग की निरीक्षण कुटीर के निर्माण में 30 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

उन्होंने युवा मंडल थांदल की मांग पर स्टेज निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये देने का एलान किया। उन्होंने 25-25 हजार रुपये पुर्थी और थांदल के महिला मंडल को देने की स्वीकृति दी। उन्होंने संबंधित विभाग को पुर्थी मे मलासनी माता मंदिर की सराय भवन के निर्माण को तय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने शौर पंचायत में करीब 70 लाख रुपये से निर्मित होने वाले पंचायत भवन की आधारशिला भी रखी। उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं हिमकेयर, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। विधायक जियालाल कपूर ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। शेष समस्याओं को संबंधित विभाग को समाधान करने के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है। भरमौर व पांगी के लोगों की समस्याओं का भी प्रमुखता के साथ समाधान हो रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैैं। सभी लोग इन योजानओं का लाभ उठाएं। इस दौरान आवासीय आयुक्त अजय कुमार यादव, एसडीएम रजनीश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विशाल चोपड़ा, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता हरि प्रकाश भारद्वाज, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता संतोष कुमार शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी सुभाष ठाकुर, वाइस चेयरमैन जिला परिषद हाकम राणा, शौर पंचायत प्रधान और टीएसी सदस्य राजकुमार व तुरप चंद उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी