Walnut Health Benefit: वजन घटाने से लेकर डिप्रेशन तक में मददगार है अखरोट

Walnut Health Benefit. सर्दियों में शरीर को गर्मी की आवश्यकता होती है और अखरोट शरीर में गर्मी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए सबसे बढ़िया स्त्रोत है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 25 Nov 2019 09:55 AM (IST) Updated:Mon, 25 Nov 2019 07:42 PM (IST)
Walnut Health Benefit: वजन घटाने से लेकर डिप्रेशन तक में मददगार है अखरोट
Walnut Health Benefit: वजन घटाने से लेकर डिप्रेशन तक में मददगार है अखरोट

चंबा, जेएनएन। Walnut Health Benefit. जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है, बाजार का ट्रेंड बदल जाता है। यहां पर गर्मियों के मौसम में मिलने वाली अधिकतर चीजें गायब हो जाती हैं तथा सर्दियों के मौसम की चीजों का चलन शुरू हो जाता है। इन्हीं चीजों में से अखरोट भी एक है। इन दिनों चंबा बाजार में करियाने सहित सब्जियों की दुकानों पर अखरोट ने दस्तक दी है। चंबा की करीब सभी करियाना तथा सब्जी दुकानों पर अखरोट की धड़ल्ले से बिक्री भी हो रही है। यही नहीं कुछ लोग सीधा चंबा में दुकानों के बाहर फड़ी के माध्यम से अखरोट बेचते सहज ही देखे जा सकते हैं।

सर्दियों में शरीर को गर्मी की आवश्यकता होती है और अखरोट शरीर में गर्मी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए सबसे बढ़िया स्त्रोत है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण सर्दियों में इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यही कारण है कि लोग सर्दियों में अखरोट खाना पसंद करते हैं। चंबा-पठानकोट एनएच पर तड़ोली के समीप ट्राइबल मार्ट चला रहे सेवा संस्था के अध्यक्ष डॉ. हरीश शर्मा का कहना है कि ट्राइबल मार्ट में इन दिनों पांगी घाटी के स्वयं सहायता समूह सहित अन्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा अखरोट की सप्लाई की जा रही है। अखरोट की सर्दियों में काफी अधिक डिमांड रहती है, जिसको ध्यान में रखते हुए यहां पर इनकी सप्लाई आती है। 

अखरोट की कीमत उनकी क्वालिटी को ध्यान में रखकर तय होती है। इनके दाम 150 से 400 रुपये प्रति किलो तक रहते हैं। इनका सीजन करीब अप्रैल माह तक चलता है। ट्राइबल मार्ट की तरह ही चंबा बाजार में भी इन दिनों अखरोट की काफी अधिक डिमांड है। कई सारे विटामिन होने के कारण इसको विटामिन का राजा भी कहा जाता है। इसे बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। साथ ही लोग इसे वजन घटाने, अच्छी नींद लेने, दिल से संबंधित समस्याओं को दूर करने, डायबिटीज, डिप्रेशन से राहत पाने, दिमाग तेज करने सहित अन्य कारणों से भी खाना पसंद करते हैं। जहां अखरोट के कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं। वहीं, इसका स्वाद भी लाजबाव होता है। 

सर्दियों के मौसम में अखरोट न केवल अमीरों, बल्कि गरीब परिवार से संबंध रखने वाले परिवारों के घरों में भी मिल जाता है। बहरहाल, चंबा बाजार में इन दिनों अखरोट बेचने तथा खरीदने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। जिला चंबा के भी विभिन्न स्थानों पर अखरोट की खेती की जाती है। भरमौर, होली, तीसा, सलूणी, पांगी तथा अन्य स्थानोंं पर अखरोट पाया जाता है।  

गुणों की खान है अखरोट 

-अखरोट में प्रचुर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो दिल के लिए फायदेमंद है।

- रक्तचाप की समस्या को भी दूर करता है, खराब कोलेस्ट्रोल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रॉल का बनाने में मदद करता है।

- मस्तिष्क के लिए भी फायदेमंद होता है, इसके सेवन से तंत्रिका प्रणाली ठीक तरह से काम करती है।

- प्रतिदिन एक अखरोट के सेवन से स्तन कैंसर का खतरा कम होता है।

- हड्डियों को मजबूत करता है, इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन को भी दूर करता है।

- अखरोट में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन व कैलोरी होती है जिससे वजन कम होता है और नियंत्रित भी रहता है।

- गर्भावस्था में इसके सेवन से बच्चे के मस्तिष्क का विकास होता है।

- प्रतिदिन इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

- अखरोट तनाव को दूर करता है जिससे नींद भीअच्छी आती है।

- मधुमेह रोगियों को इसका सेवन करना चाहिये इसके सेवन से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी कम होता है।

- प्रचुर मात्रा में फाइबर होने की वजह से ये पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखता है।

- अखरोट के सेवन से फंगल इंफेक्शन से भी बचाव होता है। 

- इसके सेवन से त्वचा चमकदार बनती है और त्वचा से गंदगी भी दूर होती है।

बच्चों को 10 मिनट में बेड टच और गुड टच के प्रति जागरुक करेगी कोमल

- इसमें विटामिन बी भरपूर मात्रा में होता है जिससे तनाव रिंकल और एजिंग का प्रभाव चेहरे पर नजर नहीं आता।

- ये त्वचा का रूखापन दूर करता है।

- आंखों के नीचे काले घेर हैं तो ऐसे में भी अखरोट का सेवन फायदेमंद होता है।  

32 अंगुलियों वाली महिला की कहानी: डायन का ताना सुन घर छोडऩे को हुई मजबूर

chat bot
आपका साथी