लिल्हकोठी कॉलेज में चलाया सफाई अभियान

भी मौजूद रहे। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने लोगों को स्वच्छता अभियान के बारे में बताया तथा कॉलेज व गांव में सफाई अभियान के तहत सफाई की। विद्यार्थियों ने बताया कि अगर हम अपने क्षेत्र की आसपास सफाई रखते हैं तो ही स्वच्छ भारत के सपने को साकार किया जा सकता है। लोगों को नशे के दुष्प्रभाव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Sep 2019 03:59 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 06:41 AM (IST)
लिल्हकोठी कॉलेज में चलाया सफाई अभियान
लिल्हकोठी कॉलेज में चलाया सफाई अभियान

संवाद सहयोगी, धरवाला : भरमौर क्षेत्र के लिल्हकोठी कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर लेखराज व निर्मल सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने लोगों को स्वच्छता अभियान के बारे में बताया तथा कॉलेज व गांव में सफाई अभियान के तहत सफाई की। विद्यार्थियों ने बताया कि अगर हम अपने क्षेत्र की आसपास सफाई रखते हैं तो ही स्वच्छ भारत के सपने को साकार किया जा सकता है। लोगों को नशे के दुष्प्रभाव पर भी जागरूक किया गया। कॉलेज में 15 सितंबर तक स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गांव- गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी