बकाणी स्कूल के मेधावी किए गए सम्मानित

सम्मानित किया। उन्होंने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए वर्ष के दौरान अर्जित उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया। बाद में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनकी हौंसला अफजाई की। समारोह में भरमौर मंडल के महामंत्री अनिल कुमार बीडीसी चेयरमैन भावना ठाकुर भरमौर भाजपा मंडल के मंडलाध्यक्ष सत्य प्रसाद शर्मा के अलावा समस्त स्कूल स्टाफ और काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 04:31 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jan 2020 04:31 PM (IST)
बकाणी स्कूल के मेधावी किए गए सम्मानित
बकाणी स्कूल के मेधावी किए गए सम्मानित

संवाद सूत्र, बकाण : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बकानी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शुक्रवार को मनाया गया। समारोह में भरमौर विधायक जिया लाल कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर साहां पंचायत के प्रधान अशोक संख्यान भी मौजूद रहे। पाठशाला के विद्यार्थी ने पहाड़ी ओर पंजाबी गानों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पहाड़ी गानों में ऐंचली पर छात्रों ने खूब तालियां बटोरी। एकल डांस और लघु नाटिका भी समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। प्रिंसिपल अजय सिंह ने मुख्य अतिथि व विशेष अतिथि को सम्मानित किया। उन्होंने पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए वर्ष के दौरान अर्जित उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया। बाद में मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की। समारोह में भरमौर मंडल के महामंत्री अनिल कुमार, बीडीसी चेयरमैन भावना ठाकुर, भरमौर भाजपा मंडल के मंडलाध्यक्ष सत्य प्रसाद शर्मा के अलावा समस्त स्कूल स्टाफ और काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी