बिलासपुर में विहिप के जोड़े जाएंगे दस हजार सदस्य

विश्व हिदू परिषद हिमाचल में करीब एक लाख हित चितक जोड़ेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 03:47 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 03:47 PM (IST)
बिलासपुर में विहिप के जोड़े जाएंगे दस हजार सदस्य
बिलासपुर में विहिप के जोड़े जाएंगे दस हजार सदस्य

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : विश्व हिदू परिषद हिमाचल में करीब एक लाख हितचिंतक जोड़ेगी। इसके विश्व हिदू परिषद ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। बिलासपुर जिला की नगर प्रखंड की बैठक नीरज वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें बजरंगदल के प्रांत संयोजक तुषार डोगरा ने भी भाग लिया।

तुषार डोगरा की अगुवाई में बिलासपुर जिला का विश्व हिदू परिषद का हितचितक अभियान शुरू हुआ। इसके तहत बिलासपुर जिला का लक्ष्य 10000 निर्धारित किया गया। बैठक में मनजीत नड्डा, राजकुमार ठाकुर, निर्मला राजपूत, भावना पठानिया, संजीव ढिल्लों, अनिल कुमार, राजेंद्र गौतम, अभिषेक पठानिया ने भाग लिया।

तुषार डोगरा ने बताया कि विश्व हिदू परिषद एक धार्मिक, सामाजिक गैर राजनीतिक व सांस्कृतिक संगठन है जिसका 100 देशों में प्रत्यक्ष कार्य है। इस सदस्यता अभियान में बजरंग दल दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति व सभी आयाम भाग लेंगे। विश्व हिदू परिषद ने अभी बहुत से हिदुओं को धर्म अंतरित होने से बचाया है तथा हिदू समाज में बढ़ रही विकृति छुआछूत से लड़ने का एक लक्ष्य स्थापित करते हुए समरसता की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। सदस्यता अभियान के जरिए प्रत्येक घर तक, पंचायत तक कार्यकर्ताओं व समितियों का निर्माण करेंगे तथा हिदू समाज को एकत्र किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी