घुमारवीं को बड़ी सौगात दे गए मुख्यमंत्री : गर्ग

संवाद सहयोगी घुमारवीं खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 06:34 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 06:34 PM (IST)
घुमारवीं को बड़ी सौगात दे गए मुख्यमंत्री : गर्ग
घुमारवीं को बड़ी सौगात दे गए मुख्यमंत्री : गर्ग

संवाद सहयोगी, घुमारवीं : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गत दिवस वीरवार को घुमारवीं के भराड़ी से घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के लिए 191 करोड़ रुपये की लागत वाली जिन 13 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया वो घुमारवीं चुनाव क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। गर्ग ने घुमारवीं के इतिहास में सबसे बड़ी सौगात देने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताते हुए कहा कि इससे घुमारवीं के विकास को अधिक गति मिली है।

गर्ग शुक्रवार को घुमारवीं में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे। गर्ग ने बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवाओं की पीठ थपथपाई।

गर्ग ने कहा कि युवा वर्ग संगठन की रीढ़ होती है। किसी भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवाओं की भूमिका अहम होती है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं का आह्वान किया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में युवा मोर्चा का दायरा और अधिक बढ़ाया जाए।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, महासचिव राजेश शर्मा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला महामंत्री दिनेश ठाकुर, मनोज चंदेल, जिला कोषाध्यक्ष कमल महाजन, जिला उपाध्यक्ष रोहित ठाकुर, जिला सदस्य पंकज नड्डा, प्रदेश सदस्य संदीप चंदेल, घुमारवीं भाजयुमो अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, महामंत्री विशाल रतवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन वर्मा, संदीप चंदेल, कन्हैया, सुनील, सिद्धार्थ, विकास, नवीन, सुभाष, राकेश, मनोज, सुरेंद्र, सचिन, राजकुमार, अभिषेक, विशाल वर्मा, सुरेश, निर्भय, सुनील, मनोज, अजय व आदित्य सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी